खानपुर क्षेत्र के कालारेवा गाँव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में आज दूसरे दिन रविवार को शाम 5 बजे भारी मात्रा में श्रद्धालु उमड़े । श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ में कल शनिवार को हुआ जिसकी पूर्णाहुति 31 अक्टूबर को होगी। कथा का वचन मध्य प्रदेश के गेहूं खेड़ी से आए प्रसिद्ध कथा वाचक प्रेम नारायण द्वारा किया जा रहा है जिसे सुनने के लिए काफी श्रद्धालु उमड़ रहे है ।