करौली: स्वतंत्रता सेनानी चिरंजीलाल शर्मा की 35 वीं पुण्यतिथि पर उनके स्मारक स्थल पर प्रार्थना सभा का आयोजन ADM, ASP रहे मौजूद
करौली स्वतंत्रता सेनानी और खादी आंदोलन के प्रणेता चिरंजीलाल शर्मा की 35 वीं पुण्यतिथि पर उनके स्मारक स्थल पर शनिवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। पतंजलि योगपीठ करौली के प्रमुख स्वामी प्रवीरदेव की अध्यक्षता में बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर राजवीर सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीना श्रद्धांजलि सभा में उपस्थितत रहे।