देव: सूर्य महोत्सव के दूसरे दिन कल्पना पटवारी के गीतों पर झूमे जिलेवासी, कल्पना ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति
Deo, Aurangabad | Jan 26, 2026 भगवान भास्कर की नगरी देव में आयोजित तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव के दूसरे दिन पॉलीवुड जगत की सुप्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना पटवारी के गीतों की धूम रही। सोमवार की शाम 7 बजे मंच पर पहुंचते ही कल्पना ने छठ गीत की प्रस्तुति देकरदर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी एक से बढ़कर एक लोक और पारंपरिक गीतों पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।