चाचौड़ा: नेशनल हाईवे 46 बीनागंज बाईपास पर मक्का से भरा पिकअप पलटा, सड़क पर मक्का बिखरी, जाम लगा, तीन लोग बचे
चाचौड़ा थाना के नेशनल हाईवे 46 बीनागंज बाईपास पर 24 दिसंबर दोपहर को मक्का से भरा पिकअप वाहन पलट गया राघोगढ़ के बरसत गांव से किसान बीनागंज मंडी में बेचने जा रहा था। मक्का सड़क पर बिखर गई, वाहनों की कतार लग गई जाम लग गया। पिकअप वाहन में बैठे तीन लोग बाल बाल बचे हैं सुरक्षित है। मौके पर 1033 एंबुलेंस, डायल 112 पहुंची। मक्का सड़क से साइड में कर वाहन निकाले गए।