मुंगेर: महाशिवरात्रि शोभायात्रा की झांकियों को मिला सम्मान, भव्य समारोह में कलाकारों का हुआ अभिनंदन
Munger, Munger | Feb 17, 2026 महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर बाबा मनकेश्वर नाथ मंदिर शिव पार्वती सेवादल द्वारा निकाली गई शिव बारात शोभायात्रा की झांकियों का पारितोषिक वितरण सोमवार देर शाम होटल हरी इंटरनेशनल के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तथा विजेता झांकियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि मुंगेर के डिप्टी मे