गिद्धौर थाना क्षेत्र के कोलहुआ पंचायत अंतर्गत सिमरिया गांव के रजक टोला में रविवार को एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रदीप रजक के पुत्र विपिन रजक के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने 9 बजे बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण युवक द्वारा यह कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।