डाकघर में निरीक्षक के पद पर कार्यरत अधिकारी की ओर से सोजत रोड थाने में एक डाकपाल के विरुद्ध ग्राहकों के पैसे के साथ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया है । रिपोर्ट में डाक निरीक्षक ने बताया कि ग्राहकों की डायरी में पैसे तो जमा कर दिए गए लेकिन खाते में पैसे नहीं जमा कर धोखाधड़ी की गई है । इसे लेकर अब सोजत रोड थाना पुलिस घटना को लेकर मामले की जांच कर रही है ।