संदेश: रामसाढ़ गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप ठनका गिरने से भैंस चराने गए बुजुर्ग की हुई मौत
संदेश थाना क्षेत्र के रामसाढ़ गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के स्मीप शुक्रवार के शाम ठनका का गिरने से भैंस चराने गए एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के रामसाढ़ गांव निवासी स्व. लखन सिंह के 65 वर्षीय पुत्र इंद्रदेव सिंह है एवं वह पेशे से किसान थे।