संदेश: प्रखंड क्षेत्र में सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
संदेश प्रखंड स्थित विभिन्न शिवालयों में सावन माह की पहली सोमवारी को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिरों में देखी गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण में डूब गया।श्रद्धालु गंगाजल एवं अन्य पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना कर रहे