परैया प्रखंड के कपसिया पंचायत में कई किसान गेहूं के बीज के नहीं उगने से परेशान है। किसान संतोष कुमार ने बताया कि प्रखंड स्थित किसान भवन से मिले सरकारी बीज को उनके द्वारा अपने खेत में बोया गया था। लेकिन लम्बा समय बितने के बाद भी किसान के खेत में बीज का अंकुरण नहीं हुआ। वहीं कई अन्य किसान भी इस समस्या से परेशान है और इसकी शिकायत विभागीय अधिकारी से की गई है।