लोहारू: लोहारू में 4 मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा
Loharu, Bhiwani | Apr 25, 2025 समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा 4 मई 2025 को लोहारू के ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल प्रांगण में भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भिवानी से सांसद धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि और पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।