सज्जनगढ़: मछारासाथ में विराट हिंदू धर्म सभा का आयोजन हुआ, निकाली गई प्रभात फेरी, धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
सज्जनगढ़ उपखंड क्षेत्र के मछारासाथ गांव में विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को लेकर गाजे बाजे के साथ में प्रभात फेरी निकाली गई। धर्म सभा का आयोजन हुआ , उसके बाद हवनात्मक कार्यक्रम भी हुआ। आसपास ग्रामीण अंचल क्षेत्र से हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी श्रद्धालु इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।