बासोदा: बासौदा के अंबा नगर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Basoda, Vidisha | Jun 10, 2024 बासौदा के अंबा नगर में दो मोटरसाइकिलों की जबरदस्त टक्कर का मामला सामने आया है इस घटना में एक बाइक पर सवार एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है