बासोदा: नमामि गंगे परियोजना जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले और ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्त्रोतों का जीर्णोद्धार कार्य जारी
नमामि गंगे परियोजना के जल गंगा संवर्धन अभियान तहत जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्र एवं जनपद पंचायतों के विभिन्न ग्रामों में अभियान के दौरान जल संरक्षण के लिए नदी, बावड़ी तालाबों स्टॉप डैम, कपिलधारा कूप, खेत तालाब, में साफ सफाई का कार्य जारी हे।इसी क्रम में रविवार को बासोदा में बेतवा नदी पर सफाई कार्य किया गया।