गड़हनी: आंधी और बारिश के कारण गड़हनी क्षेत्र में करीब 15 घंटों तक बिजली आपूर्ति रही ठप
शुक्रवार की रात 11 बजे आंधी -पानी आने के कारण करीब 15 घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहा और पूरा क्षेत्र अंधेरा में डूबा रहा। आंधी समाप्त होने के बाद भी बिजली नहीं दी गई इससे साफ समझ में आ गया कि बिजली में फाल्ट हो गया। बिजली विभाग के कर्मी सुबह से तार ठीक करने में लगे और सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सभी फीडर में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।