गुमला: गुमला शहर में रामनवमी पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, महावीर झंडा और डांग की हो रही जमकर बिक्री
Gumla, Gumla | Mar 26, 2026 गुमला सदर में 27 मार्च को आयोजित होने वाले रामनवमी पर्व को लेकर पूरे शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है। पर्व के नजदीक आते ही बाजारों में चहल-पहल काफी बढ़ गई है और हर ओर लोगों की भीड़ खरीदारी में जुटी नजर आ रही है। शहर के मुख्य चौक-चौराहों, गलियों और मंदिरों के आसपास महावीर झंडों से सजी हुई दिखाई दे रही है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।