कुशीनगर के दुदही में बड़ा हादसा हुआ, जहां 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में दो भैंसे आ गईं। एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का वीडियो वायरल है और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। प्रशासन जांच में जुट गया है।