दमोह: रामनाथ पिपरिया में नरवाई जलाने का वीडियो वायरल, कलेक्टर के प्रतिबंध के बाद भी नहीं लग पा रहा अंकुश
Damoh, Damoh | Jun 9, 2025 दमोह आज सोमवार शाम 7 बजे बालाकोट मार्ग स्थित रामनाथ पिपरिया में किसान के द्वारा खेत में नरवाई में आग लगाए जाने की घटना सामने आई है। दूर दूर तक दिखाई दे रही लपटों को देखकर स्थानीय लोगों के द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जहां लोगों के द्वारा नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाही की अपील की जा रही है।