दमोह: गाड़ाघाट में आम उठाने गई महिला की सांप के काटने से मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Damoh, Damoh | Jun 8, 2025 दमोह गाड़ाघाट में रविवार शाम 6 बजे आम उठाने गई महिला को सांप के द्वारा काट लिये जाने पर महिला की मौत हो जाने की घटना सामने आई है। गाड़ाघाट निवासी महिला पार्वती पति रतन सिंह पास के ही खेत में लगे आम के पेड़ से आम उठाने गई हुई थी। उसी दौरान अचानक सांप के द्वारा कर लिए जाने पर परिजनों की मदद से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।