डुमरांव: नया भोजपुर: नवरत्नगढ़ किले के पास कूड़ा डंप करने पर सफाई एनजीओ के खिलाफ लोगों का आक्रोश
Dumraon, Buxar | Apr 1, 2026 डुमरांव नगर परिषद की सफाई एनजीओ द्वारा नया भोजपुर स्थित नवरत्नगढ़ किले के पास अवैध रूप से कूड़ा डंप किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार की दोपहर 1 बजे एनएसयूआई के छात्र नेता रंजन कुमार ने कहा कि अवैध डंपिंग से धर्मावती नदी का अस्तित्व खतरे में है।