सुल्तानगंज: अगुवानी गंगा नदी पर निर्माणाधीन फोरलेन पुल फिर से गिरा, करोड़ों की लागत से हो रहा है निर्माण
बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहे फोरलेन पुल का पाया संख्या 9 का सुपर स्ट्रक्चर एक बार फिर जमींदोज हो गया है। यह घटना शनिवार की सुबह लगभग 7 बजकर 15 मिनट पर हुई, जब महज कुछ ही सेकंडों में करोड़ों रुपए की लागत से बन रहा पुल गंगा नदी में गिर गया। इस घटना के बाद, सरकार के विकास के दावों पर सवाल उठने ल