मोहनिया: कैमूर में मंत्री जमा खान ने कहा, बिहार में शिक्षा का हो रहा है चौमुखी विकास
Mohania, Kaimur | Apr 30, 2025 कैमूर पहुंचे बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में चौमुखी विकास हो रहा है। बीपीएससी से टीचर बच्चों को पढाने के लिए लाये जा रहे हैं। विद्यालय के मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसका सरकार विशेष ध्यान रख रही है और मॉनिटरिंग भी कराया जा रहा है।