जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में बैंक लॉकर से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने जमशेदपुर न्यायालय से प्राप्त वारंट के आधार पर आरोपी शत्रुधन कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला 11 नवंबर को आजाद नगर थाना में दर्ज किया गया था।