केसठ बाजार में शुक्रवार की शाम 5 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नावानगर थाना क्षेत्र के दसियांव गांव निवासी भृगुनाथ दुबे के 20 वर्षीय पुत्र मंगल दुबे उर्फ प्रिंस दुबे के रूप में की गई है।