परिहार: शिव मंदिर हटाने पर विवाद: भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी हलचल, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा के कन्हवा नो-मैन्स लैंड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच शिव मंदिर को हटाने के मुद्दे पर विवाद गहरा गया है। इसको लेकर दोनों देशों के अधिकारियों और स्थानीय लोगों की बैठक हुई, जिसमें आम सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया।प्रस्ताव में पहले अतिक्रमित भूमि को चिन्हित कर 15 दिन का समय देने की मांग की गई, वहीं दूसरे प्रस्ताव में धार्मिक भावनाओं को