धार: केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय का किया निरीक्षण, सुविधाओं से दिखीं संतुष्ट
केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर ने शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय धार का निरीक्षण किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर ने चिकित्सालय के द्वारा प्रदान की जाने वाली आयुर्वेदिक चिकित्सा की प्रक्रिया को विशेष कर पंचकर्म चिकित्सा के लिए पंचकर्म केंद्र, योग केंद्र, ओपीडी एवं आईपीडी कक्षों का निरीक्षण किया गया।