जमुई: जिलास्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को DM ने पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल, दी शुभकामनाएं
Jamui, Jamui | Jan 6, 2026 जल-जीवन-हरियाली जागरूकता अभियान के अंतर्गत 22 दिसंबर 2025 को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को डीएम नवीन ने मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे कार्यालय कक्ष में पुरस्कृत किया और बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए और बेहतर खेल का प्रदर्शन कर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। साथ ही जिला, राज्य व देश का नाम रौशन करने की बात कही।