जमुई: पाड़ो में बोरसी जलाकर बंद कमरे में सोई मां, पुत्र और पुत्री की दम घुटने से हालत गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Jamui, Jamui | Jan 6, 2026 पाड़ो गांव में ठंड से बचने को लेकर बोरसी जलाकर कमरा बंद कर सोने के दौरान दम घुटने से स्वर्गीय विपिन शर्मा की पत्नी सुलेखा देवी, 9 वर्षीय पुत्र रिक्की कुमार और 6 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी की हालत गंभीर हो गई। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह 8:00 बजे परिवार वालों को हुई। उसके बाद फौरन तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।