दरभंगा के मनिगाछी थाना क्षेत्र के गोपालपुर वार्ड-15 में पोखर में डूबने से 23 वर्षीय अमरेश कुमार पासवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शौच के दौरान पैर फिसलने से वह पोखर में गिर गया, संभव है उसी समय मिर्गी का दौरा भी पड़ा हो। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गया जिसके बाद डीएम केस में पोस्टमार्टम हुआ।