कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गांधी ग्राउंड टनकपुर में सहकारिता मेले के उपलक्ष में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइबर अपराधी OTP, फिशिंग लिंक, बैंक कॉल, फर्जी एप एवं सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को धोखा दे रहे हैं इस विषय में सभी को जागरूक किया गया इंटरनेट, मोबाइल फोन एवं डिजिटल लेन-देन के बढ़ते उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी।