आरा: पीरो थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर गैस रिसाव हो जाने के कारण एक युवक बुरी तरह झुलसा
Arrah, Bhojpur | Apr 10, 2024 भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र में गैस रिसाव होने के कारण एक युवक बुरी तरह झुलस गया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए आरा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार झुलसा युवक पीरो थाना क्षेत्र के पीरो ओझवलिया मोड़ गांव निवासी शंकर गोड़ का पुत्र राजू कुमार है।