मांडू प्रखंड के मंझला चुम्बा पंचायत सचिवालय के समीप शुक्रवार को ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक जतरा मेला का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि धान की कटाई पूरी होने के बाद सभी जातियों के लोग एक साथ मिलकर इस पर्व को खुशी के रूप में मनाते हैं। परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। कई वर्षों से आयोजित हो रहा यह मेला इस बार भी आकर्षण क