ब्यावरा शहर के गणेश मांगलिक भवन में कांग्रेस के द्वारा शनिवार को दोपहर 3:00 बजे करीब होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह खींची, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।