औरैया: जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा की, लापरवाही पर जताई नाराजगी, शिक्षिका सुधा देवी पर निलंबन की कार्रवाई
जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार की शाम 4 बजे नगर पंचायत सभागार दिबियापुर तथा तहसील सभागार अजीतमल में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बूथवार कार्य प्रगति का जायजा लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक बीएलओ के साथ सहयोगी के रूप में एक सफाई नायक की ड्यूटी निश्चित की जाए तथा उनसे गणना प्रपत्र समयबद्ध जमा कराए जाए