औरैया: जमौली निवासी शहीद की मां ने SDM कार्यालय के बाहर जताई व्यथा, कहा- पार्क निर्माण की फाइल दो माह से अटकी
ग्राम जमौली निवासी शहीद सैनिक की मां और भाई ने सोमवार को सदर तहसील पहुंचकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। उनका कहना है कि शहीद के नाम पर पार्क निर्माण के लिए वे दो माह से लगातार तहसील के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि फाइल आगे बढ़ाने के लिए एसडीएम कार्यालय के लिपिक को दो हजार रुपये भी दिए गए, फिर भी मामला लंबित है। ग्राम जमौली की