गिर्वा: 4 साल पहले भतीजे की हुई हत्या के मामले में जानलेवा हमले के दो आरोपियों को गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Girwa, Udaipur | Feb 15, 2024 उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है कैलाश मीणा और हीरालाल के खिलाफ आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।