एगारकुंड: मैथन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मैथन संजय चौक के समीप पकड़ा गौ वंश लदा ट्रक
सोमवार की अहले सुबह मैथन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मैथन संजय चौक के समीप पकड़ा गौ वंश लदा ट्रक, मैथन पुलिस ने पकड़ कर उक्त ट्रक को मैथन ओपी ले आयी। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है। इस संबंध में मैथन ओपी प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या WB 37D 9204 ट्रक में भारी संख्या में गौ वंश लोड कर गाड़ी पश्चिम बंगाल जा रहा है। चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है