एगारकुंड: बरमुरी में कोयला व डीजल चोरी से परेशान मजदूरों ने बीसीकेयू के बैनर तले मैथन ओपी के समक्ष किया विरोध प्रदर्शन
मैथन ओपी क्षेत्र के ईसीएल अंतर्गत बरमुरी कोलियरी में लगातार चोरी और मारपीट की घटना से तंग आकर बीसीकेयू के बैनर तले मजदूरों ने मैथन ओपी के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सीओ कृष्ण कुमार मरांडी एवं ओपी प्रभारी रजनीश कुमार के साथ वार्ता के बाद मामला शांत हुआ।