अररिया: बिहार दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर से निकली मतदाता जागरूकता रैली को अधिकारियों ने झंडी दिखाकर किया रवाना
Araria, Araria | Mar 22, 2024 अररिया में बिहार दिवस के मौके पर समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. जागरूकता रैली को एएसपी रामपुकार सिंह और एसडीएम अनिकेत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीआरओ समेत अन्य अधिकारियो ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार दिवस पर मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी भी निकाली गयी.