अररिया: अररिया आरएस थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, संवेदनशील जगहों पर पुलिस रहेगी तैनात
Araria, Araria | Mar 22, 2024 अररिया आरएस थाना में होली व ईद पर्व को लेकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में सीओ भी उपस्थित रही. बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों के सुझाव से पदाधिकारी अवगत हुये. वहीं सीओ ने बताया कि होली में हुडदंग करने वाले व असमाजिक तत्व व डीजे बजाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है.