बरियातु: ओकिया गांव में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
बारियातू थाना सीमा से सटे रविवार कि रात बालूमाथ थाना के ओकिया गांव में 23 वर्षीय एक नवविवाहिता की मौत दहेज प्रताड़ना की वजह से हो गई. मृतक नवविवाहिता के परिजनों का आरोप है, कि दहेज के लिए उनकी बेटी को ससुराल वाले लगातार परेशान कर रहे थे और इसी वजह से उसकी गला दबाकर हत्या की गई. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है।