अमरोहा: भीम आर्मी के प्रदेश संयुक्त सचिव बने अधिवक्ता सलमान चौधरी, अमरोहा निवासी प्रदेश महासचिव अर्जुन सिंह ने जारी किया आदेश
Amroha, Amroha | Jun 20, 2025 अमरोहा शहर निवासी भीम आर्मी पार्टी के प्रदेश महासचिव अर्जुन सिंह ने आज शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने प्रदेश संयुक्त सचिव के पद पर सलमान चौधरी को नियुक्त किया है। अर्जुन सिंह ने कहा कि सलमान चौधरी काफी समय से पार्टी के लिए ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं और पार्टी को उनसे आगे भी अच्छे कार्य करने की उम्मीद है।