अमरोहा: मुरादाबादी गेट इलाके में चार्जिंग के दौरान बैटरी फटने से घर में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे अस्पताल में भर्ती
Amroha, Amroha | Jun 20, 2025 आज शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबादी गेट इलाके में चार्जिंग के दौरान बैटरी फटने से घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। हादसे में तीन लोग झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाकी परिजनों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।