चूरू: चूरू में दो दिन से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी, सड़कों पर नाव चली, मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया
Churu, Churu | Sep 2, 2025 चूरू जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार को हुई जोरदार बरसात के बाद शहर की कई सड़कें दरिया बन गई। चेजारा मोहल्ला, झारिया मोरी, चांदनी चौक, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे जैसे निचले इलाकों में बारिश के बाद मंगलवार को भी पानी भरे रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।