शेखपुरा: बाजितपुर गांव से पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में फरार तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
शेखपुरा में एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में नगर पुलिस ने बाजितपुर गांव से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजीत कुमार, सतीश कुमार व राजेश कुमार के रूप में हुई है। हालांकि राजेश कुमार का नाम प्राथमिक में दर्ज नहीं था। आरोपी सुजीत कुमार व सतीश कुमार दोनों आपस में भाई हैं।