मूंडवा: कुचेरा कस्बे में शिव पुराण भागवत कथा का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
Mundwa, Nagaur | Oct 22, 2024 नागौर जिले के कुचेरा कस्बे में मंगलवार को शिव पुराण भागवत कथा का आयोजन प्रारम्भ हुआ। इस दौरान कथा के आयोजन से पूर्व शहर में कलशयात्रा निकाली गई। वहीं कलशयात्रा कि शहरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद कथा का आयोजन शुक्रवार हुआ। वहीं कथा में कुचेरा सहित आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे और कथा का आनंद लिया।