मूंडवा: कुचेरा सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, आधा दर्जन खंभे गिरे, कई बड़े पेड़ भी धराशाही हुए
Mundwa, Nagaur | Oct 21, 2024 कुचेरा सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को तेज हवाओं का साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज हवाओं के साथ बारिश होने की वजह से कुचेरा कस्बे में आधा दर्जन विद्युत के खंभे गिर गये । तो कई जगह बड़े पेड़ भी धराशाई हो गये। पेड़ व खंभे गिरने की वजह से कई वाहनों को भी नुकसान हुआ है। वहीं अचानक हुई बारिश से किसानों की फसलें चौपट हो गई।