कोंच: महमूदपुर गांव से एनबीडब्ल्यू वारंट में महिला समेत तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Konch, Gaya | Mar 31, 2026 आंती थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत एनबीडब्ल्यू (नॉन-बेलेबल वारंट) के आलोक में कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि टीआर-1128, जीआर-431/25 से संबंधित मामले में वारंटी जितनी देवी, लालदेव चौधरी तथा महेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया और जेल भेजा गया।