अमरोहा: अमरोहा शहर में मंसूरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जातीय जनगणना में केवल मंसूरी ओबीसी लिखने की अपील की
Amroha, Amroha | May 25, 2025 केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराई जा रही है। जिसको लेकर आज रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे अमरोहा शहर में मंसूरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बब्बू मंसूरी ने प्रेस वार्ता करते हुए मंसूरी समाज के लोगों से अपील की है कि जातीय जनगणना में मंसूरी समाज के लोग केवल मंसूरी ओबीसी लिखें, उन्होंने कहा कि कुछ लोग गुमराह करने का काम करेंगे हमें उनसे बचना है।