फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र भाऊ का नगला रोड पर स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक गंभीर घायल
थाना फरिहा क्षेत्र गांव चिड़रई निवासी युवक अपने साथी इटावा निवासी सुमित संग परशुराम कालोनी रोड पर कम्प्यूटर सेंटर चलाता है। वहां से रूम के लिये दोों बाइक पर निकले थे, इसी दौरान गुरूवार सुबह सात बजे करीबन सामने से आती स्कूटी ने टक्कर मार दी। जिससे उक्त बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गये। जिन्हें उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।